सूचक कार्ड, सूची कार्ड
सादा या लाइनदार कार्ड (75 मिo मीo x 125 मिo मीo) जिस पर सूची प्रविष्टि अंकित हो या अंकित की जाए।
catalogue code
सूची संहिता
पुस्तकालय में प्रलेखों, पुस्तकों, मानचित्रों इत्यादि की ची की रचना तथा संरक्षण के लिये सूचीकारों के निर्देशन हेतु नियमावली।
catalogue in book-form
पुस्तक रूप सूची
ऐसी सूची जो मुद्रित और पुस्तक रूप में हो।
cataloguer
सूचीकार
पुस्तकाध्यक्ष जो सूचीपत्र की प्रविष्टियां तथा ग्रंथ परक विवरण तैयार करता है। कहीं-कहीं वह पुस्तकों का वर्गीकरण व विषयशीर्षकों का निर्धारण भी करता हैं।
cataloguing
सूचीकरण
सूची बनाने की क्रिया जिसमें प्रलेखों अथवा पुस्तकों को शेल्फ के लिये तैयार करने की प्रक्रियायें या सूची के लिये प्रविष्टियां तैयार करना भी हो सकता हैं।
cataloguing-in-source
प्रकाशनगत सूचीकरण
इस कार्यक्रम के अन्तर्गत किसी केन्द्रीय संगठन द्वारा ग्रंथों के प्रकाशन के पूर्व ही उनका सूचीकरण किया जाता है. ग्रंथ में ही सूची प्रविष्टि मुद्रित कर दी जाती है। यह कार्य प्रकाशकों के संघ के साथ मिलकर या प्रकाशकों के सहयोग से ही किया जा सकता है।
catchword index
सूचक-शब्द अनुक्रमणिका
अनुक्रणणिका में प्रयुक्त वह महत्त्वपूर्ण शब्द जिसे प्रविष्टि में प्रथम स्थान दिया जाता है।
central catalogue
केन्द्रीय सूची
पुस्तकालय प्रणाली के अन्तर्गत केन्द्रीय प्रणाली के अन्तर्गत केन्द्रीय पुस्तकालय की सूची जिसमें प्रणाली में अवस्थित घटक पुस्तकालयों की पुस्तकों की सूची भू शामिल होती है। इसे मुख्य सूची या सामान्य सूची भी कहते हैं।
centralized catalguing
केन्दीकृत सूचीकरण
अन्य ग्रंथालयों के लाभ के लिये केन्द्रीय ब्यूरो द्वारा पुस्तकों का सूचीकरण तथा बाद में मुद्रित प्रविष्टियों का वितरण। इस पद्धति से सूचीकरण प्रक्रिया में एक रूपता बनी रहती हैं।