संकलनकर्ता
अनेक स्रोतों या लेखकों से प्राप्त मुद्रित सामग्री को इकट्ठा करने या उसका संपादन करने वाला।
compiler entry
संकलनकर्ता प्रविष्टि
पुस्तक सूची की वह प्रविष्टि जो संकलनकर्ता के नाम तैयार की गई हो।
complete assortment
निश्शेष वर्गीकरण
लक्षण क्रम के आधार पर किसी समष्टि की प्रविष्टियों के वर्गीकरण की ऐसी क्रिया जिसमें अंत में कोई गुणन शेष न रहे।
complete chain
पूर्ण श्रृंखला
ऐसी श्रृंखला जिसमें मूल समष्टि उस श्रृंखला प्रथम कड़ी और एक विषयक वर्ग की अन्तिम कड़ी हो। इसे अनाबद्ध प्राथमिक श्रृंखलो भी कहते हैं।
complex array isolate
सम्मिश्र पंक्ति वियोजक
ऐसा पंक्ति वियोजक जो दो या अधिक, एक या अधिक पंक्तियों में उनको मिलाने से पाया जाए और जो उन दोनों का संबंध भी बताए, तथा उनके अव्यारोपण से भिन्न हो।
complex class
सम्मिश्र वर्ग
ऐसा वर्ग जो दो या अधिक मूल वर्गों के योग से बने तथा उनके संबंध को अभिव्यक्त करे।
complex isolate
सम्मिश्र वियोजक
दो या अधिक वियोजकों के मेल से एक तथा एक ही मुख में निर्मित वह वियोजक जो अव्यारोपण के अतिरिक्त आपसी संबंध को अभिव्यक्त करे।
compound class
संयुक्त (मुखी) वर्ग
ऐसा वर्ग जिसमें एक मूल मुख तथा एक था अधिक वियोजक मुख हों।
compound subject heading
संयुक्त विषय शीर्षक
ऐसा विषय शीर्षक जो वाक्यांश या दो शब्दों से मिल कर बना हो।
concealed joint
प्रच्छन्न जोड़
अस्तर कागज का ऐसा जोड़ जिसमें कपड़ा कागज से ढंका हुआ हो।