logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Vrihat Muhavara Kosh (Khand 1)

Please click here to read PDF file Vrihat Muhavara Kosh (Khand 1)

चड़ी जमाना
उछलकर लात मारना।

चड्ढी गठना या गांठना
काम बन जाना या बना लेना।
हुजूर का काम हो गया, अब चड्ढी गठ गई (चोटी.-निराला, 19)।

चड्ढी देना
हारकर पीठ पर चढ़ाना।

चड्ढी देना
गुदा-मैथुन करना।

चड्ढो धरना
दे. चट्टी धरना।

चड्ढी लेना
पीठ पर सवारी लेना।
मैं हार गया हूँ तो चड्ढी लूँगा, तुम घबराते क्यों हो।

चढ़ आना, चढ़ जाना, चढ़ दौड़ना
चढ़ाई करना; हमला बोल देना।
पातसाहि कहं औस न बोलू। चढ़ै तौ परै जगत महं दोलू (पद.- जायसी, 42/2); बेगि न मिलौ जानकी लै कै, रामचन्द्र चढ़ि आयौ (सू. सा.-सूर, 563); देहउँ उतरु तो रिपु चढ़ि आवा (राम. (लं)- तुलसी, 949); जब कंस सब राजाओं का राज ले चुका तब एक दिन अपना दल ले राजा इन्द्र पर चढ़ चला (प्रेम.-ल. ला. 10)।

चढ़ आना, चढ़ जाना, चढ़ दौड़ना
झगड़ा करना।
मोहल्ले के कई लड़के मेरे लड़कों को मार रहे थे। मैंने जाकर उन सबों की गोशमाली कर दी। बस, इतनी जरा-सी बात पर लोग चढ़ आये (रंग. (1) - प्रेमचंद, 208)।

चढ़ जाना
दे. चढ़ आना।

चढ़ दौड़ना
दे. चढ़ आना।


logo