logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Vrihat Muhavara Kosh (Khand 1)

Please click here to read PDF file Vrihat Muhavara Kosh (Khand 1)

चक्कर बांधना
गोल घेरा करना।
चारों ओर चक्कर बाँधकर पौध लगाना।

चक्कर बांधना
आना-जाना।
ज़रा-सा रुख पाया और चक्कर बाँधना चालू कर दिया।

चक्कर मारना
बार-बार आना।
रोज-रोज चक्कर मारने की जरूरत नहीं है, काम होने पर मैं खुद खबर कर दूँगा।

चक्कर मारना
गोलाकार घूमना।
उस पेड़ का 7 चक्कर मारकर इस धाई को छूओ।

चक्कर में आना, चक्कर में फंसना
दंग रह जाना।
सकी बातें सुनकर मैं तो चक्कर में आ गयी।

चक्कर में आना, चक्कर में फंसना
धोखे में आना।
ऊपर से ऐसी मीठी-मीठी बातें की कि मैं भी उसके चक्कर में आ गयी।

चक्कर में आना, चक्कर में फंसना
काम या झंझट में पड़ना।
बाबू जी आजकल बड़े चक्कर में आ गये हैं।

चक्करम डालना
परेशानी या दुविधा में डालना।
छोटे बच्चे कभी-कभी चक्कर में डाल देने वाले सवाल कर बैठते हैं (अशोक.-ह. प्र. द्वि., 191)।

चक्कर में पड़ना, चक्कर में होना
फेर में पड़ना।
इरा तो आजकल शंख के चक्कर में है (दूधगाछ-दे. स. 194)।

चक्कर में पड़ना, चक्कर में होना
झंझट या काम में फंसना।
इस घटना का पता जब गुरु गंगादत्त जी को लगा, तो उन्होंने नवनीत जी को धमकाया कि खबरदार, इस चक्कर में अभी से मत पड़ो (पद्म पराग-पद्म. शर्म, 134)।


logo