logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Vrihat Muhavara Kosh (Khand 1)

Please click here to read PDF file Vrihat Muhavara Kosh (Khand 1)

घर का मर्द
दे. घर का बबर।

घर का माल
अपनी चीज।
कोई घर का माल ऐसे औने-पौने करता है?

घर का मामला
आपस की बात।
यह तो घर का मामला है, हम लोग बैठकर तै कर लेंगे।

घर का रास्ता जानना, घर का समझना
बहुत साधारण और आसान काम समझना।
आप इसे घर का रास्ता समझ रहे हैं सो यह काम इतना आसान नहीं है।

घर का रास्ता नापना, घर का पकड़ना, घर का लेना
1) चुपचाप चले जाना।
लेकिन जब रुपये उसकी जेब में डाल दिये जाते हैं तो हर्ष से मुस्कराता हुआ घर की राह लेता है (सेवा.-प्रेमचंद, 41)।

घर का रास्ता नापना, घर का पकड़ना, घर का लेना
अपने काम से काम रखना।
बस-बस, बहुत हुआ, अब घर का रास्ता पकड़ो।

घर का रास्ता पकड़ना
दे. घर का रास्ता नापना।

घर का रास्ता लेना
दे. घर का रास्ता नापना।

घर का रास्ता समझना
दे. घर का रास्ता नापना।

घर का वीर
दे. घर का बबर।


logo