logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Vrihat Muhavara Kosh (Khand 1)

Please click here to read PDF file Vrihat Muhavara Kosh (Khand 1)

घमंड टूटना
दे. घमंड चकनाचूर करना या होना।

घमंड निकलना या निकालना
दे. घमंड चकनाचूर करना या होना।

घमंड पर आना या होना
घमंड करना।
अब वे घमंड पर आ गयी हैं तो ठीक है, वह भी देख लूँगा।

घमंड में चूर होना
दे. घमंड के थान फाड़ना।

घमंड रखना
घमंड को बनाये रखना।
भगवान किसी का घमंड नहीं रखते (रंग. प्रेमचंद, 130)।

घमक्का खाना
मुक्के की मार खाना।
चुपचाप बैठ जाओ नहीं तो मुझसे घमक्का खा जाओगे।

घमक्का खाना
हानि उठाना।
इतना बड़ा घमक्का खाकर कोई कैसे शांत बैठ सकता है।

घमक्का देना
घूंसा मारना।
सीधे से चले जाओ नहीं तो ऐसा घमक्का दूँगा कि ज़िन्दगी भर याद रखोगे।

घमसान कटना
लड़ाई होना।
वहाँ तो घमसान कट रही है, उसे रोकना सम्भव नहीं।

घमसान या घमासान करना, घमसान ठानना, घमसान मचाना
लड़ाई-झगड़ा करना।
जब तुम सभी घमसान करने पर उतारू हो तो करो।


logo