logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Vrihat Muhavara Kosh (Khand 1)

Please click here to read PDF file Vrihat Muhavara Kosh (Khand 1)

उछाल-छक्की
बदचलन स्त्री।

उजड़ा घर बसना या बसाना
एक स्त्री की मृत्यु के बाद फिर से विवाह होना।
आज नहीं तो कल, उजड़ घर बसाना ही है।

उजड़ा बसाना
दे. उजड़ा घर बसना या बसाना।

उजड़ा-पुजड़ा
रद्दी, बर्बाद।
बगीचा एकदम उजड़ा-पुजड़ा पड़ा है।

उजड़ी कोख
निस्संतान, बंध्या।
मिल न इसकी सकी जड़ी कोई, कोख उजड़ी उजाड़ देती है (बोल.-हरिऔध, 225)।

उजड़ी दुनिया
पत्नी-पुत्र से हीन जीवन।
अब मेरी उजड़ी दुनिया में हरियाली का लेश नहीं, प्रकाश की क्षीण रेखा भी न रही।

उजरत पर देना
भाड़े पर देना।
यों नहीं तो उजरत पर देगा? वैसे ही ले लेना।

उजला मुँह करना या होना
कीर्ति या सम्मान प्राप्त करना या होना।
पार्टी के नेता के रूप में उसका वरण उसका मुँह उजला करता है।

उजली गुजरान
सुख की ज़िन्दगी।
तुम उजली गुजरान वाले, तुम्हारी-हमारी क्या तुलना।

उजली तबियत
साफ नीयत, साफ बुद्धि।
उनका बात मत पूछो, बड़ी उजली तबियत उन्होंने पाई है।


logo