logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Western Music Definitional Dictionary (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Obbligato
अनिवार्यक
वाद्यवृन्द का वह महत्वपूर्ण अंश-लेख जिसे सामान्यता वृंदवादन के समय छोड़ा नहीं जा सकता। इसका उद्देश्य रचना में सौष्ठव लाना होता है।

Oblique motion
तिर्यक संचार
सहचलन में मूल धुन की तारता के अनुसार ऊँचे या नीचे होते हुए, सहगामी धुन का एक ही स्वर पर टिके रहना।

Oboe
ओबो
लकड़ी का बना, चाबीदार, दोहरी पत्तीवाला सुषिर वाद्य।

Obstinate bass
देo basso ostinato

Octave
(1) सप्तक : सा रे ग म प ध नी--इन स्वरों का समूह।
(2) द्विगुण स्वर : एक सप्तक ऊँचा स्वर जिसकी आन्दोलन संख्या दुगुनी हो।

Octave note
अष्टम स्वर
किसी स्वर से आठवाँ ऊँचा या आठवाँ नीचा स्वर जैसे सा से सां या प से पं।

Octet
अष्टकी
(1) आठ ध्वनियों अथवा वाद्यों के लिए निर्मित रचना।
(2) आठ कलाकारों का समूह।

Off beat
विषम घात
ताल में सामान्य से भिन्न स्थान पर बल देने की क्रिया।

Open harmony
विस्तृत सहस्वरता
पियानो-पाठ में सहस्वरता के चारों पाठों के स्वरों का ऐसा विन्यास जिसमें अनुलम्ब दृष्टि से किन्हीं दो स्वरों के बीच में उसी संघात के अन्य स्वरों के प्रवेश की गुंजाइश हो।

Opennote
खुला स्वर
मुक्त तंत्री से निकलता हुआ स्वर।


logo