logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Rajaneetivijnan Paribhasha Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Rajaneetivijnan Paribhasha Kosh (English-Hindi)

Political system
राजनीतिक व्यवस्था किसी समाज में संरचनाओं, भूमिकाओं एवं प्रक्रियाओं का ऐसा प्रबंध जिसके माध्यम से उस समाज में अविकृत निर्णय लिए एवं लागू किए जाते हैं। इस व्यवस्था के चार मूल तत्व हैं :- (1) इसका विषय क्षेत्र समूचा समाज होता है ; (2) इसे अधिकृत निर्णय लेने का अधिकार होता है; (3) इसे उन निर्णयों को क्रियान्वित करने तथा आवश्यकता पड़ने पर बल प्रयोग करने का अधिकार होता है ; और (4) समाज इस अधिकार के औचित्य को निर्विरोध रूप से स्वीकार करता है।

Political theory
राजनीतिक सिद्धांत राजनीतिशास्त्र का वह पक्ष जो राज्य से संबंधित विषयों जैसे, राज्य, सरकार, प्रभुसत्ता, विधि आदि के सिद्धांतों का अध्ययन करता है। इसका एक भाग आदर्शात्मक व विवेचनात्मक है जिसे राजनीतिक दर्शन कहते हैं और दूसरा भाग अनुभव, परख तथा व्यवहार पर आधारित है जो राजनीतिक गतिविधियों का मूल्यांकन, परीक्षण तथा विश्लेषण करता है।

Political thinker
राजनीतिक विचारक राजदर्शन, राज्यव्यवस्था अथवा राजनीतिक सिद्धांतों के विभिन्न पक्षों पर मौलिक चिंतन-मनन एवं विश्लेषण करने वाला बुद्धिजीवी।

Political thought
राजनीतिक चिंतन राज्य तथा शासन से संबंधित विभिन्न दार्शनिकों एवं चिंतकों के विचारों एवं उनके द्वारा प्रतिपादित सिद्धांतों का संग्रह।

Politician
राजनीतिज्ञ, राजतंत्रविद् 1. राजनीतिक कार्यकर्ता अथवा राजनीतिक व्यवस्था में सक्रिय भाग लेने वाला। 2. राजतंत्र का सम्यक् ज्ञान रखने वाला या राजनीति में दक्ष व्यक्ति, राजमर्मज्ञ। 3. किसी राजनीतिक दल विशेष की गतिविधियों में सक्रिय भाग लेने वाला तथा राजनीतिक पदों की लालसा रखने वाला। वर्तमान काल में, राजनीति व्यावहारिक कार्य-साधकता का दूसरा नाम हो गया है और ऐसे व्यक्ति को राजनीतिज्ञ कहा जाता है जो अपनी स्वार्थ-सिद्धि के लिए कोई भी उपाय अपना सकता है।

Politics
राजनीति `राजनीति` शब्द की परिभाषा परिवर्तनशील रही है। प्राचीनकाल में समूचे राजनीतिशास्त्र के लिए केवल `राजनीति` शब्द का प्रयोग किया जाता था। अरस्तू के प्रसिद्ध ग्रंथ का नाम यही है। कुछ समय तक `राजनीति` और `राजनीतिक` शब्द एक दूसरे के पर्यायवाची समझे जाते रहे और आज भी, इन दोनों में स्पष्ट भेद है-यह निश्चित रूप से नहीं कहा जा सकता। विशेष रूप से व्यवहारवादी क्रांति के परिणामस्वरूप `राजनीति` शब्द का जो अर्थ प्रचलित हुआ, उसके अनुसार राजनीति से अभिप्राय किसी समाज में शक्ति संघर्ष से है। कुछ लेखक इसे `शासन कला` का पर्यायवाची मानते हैं। कुछ अन्य विद्वान, `राजनीति` को सार्वजनिक नीतिशास्त्र के रूप में लेते हैं जिसमें निर्णय-निर्माण एक प्रमुख अंग है।

Politique
पोलिटीक 1. फ्रांस में सेंट बार्थेल्म्यू की हत्या के उपरांत गठित एक राजनीतिक दल जिसका निर्माण कैथोलिकों तथा प्रोटेस्टेंटों द्वारा मिलकर किया गया था। इन लोगों का मत था कि राज्य को इन दोनों ही धर्मों के प्रति सहिष्णुता का दृष्टिकोण रखना चाहिए। 2. धर्म के मामले में समझौते का या उदासीनता का दृष्टिकोण रखने वाला व्यक्ति।

Polity
राज्य-व्यवस्था, राज्य किसी राज्य का स्वरूप अथवा संगठन।

Polizeistaat
पुलिस राज्य 1. वह राज्य जो केवल क़ानून और व्यवस्था स्थापित करने तक सीमित रहता है। 2. ऐसा राज्य जहाँ पुलिस, विशेषतः खुफिया पुलिस, सरकार की नीतियों अथवा सिद्धांतों का विरोधी प्रतीत होने वाले किसी व्यक्ति विशेष या समूह विशेष के कार्यों का दृढ़तापूर्वक दमन करती हो।

Poll
मतदान व्यक्तियों द्वारा किसी विशेष मुद्दे पर अथवा आम निर्वाचनों में मत देना। यह दो प्रकार का होता है-खुला अथवा गोपनीय। खुले मतदान का अर्थ है हाथ उठाकर मत व्यक्त करना। गुप्त मतदान सील बन्द पेटियों में मतपत्र डालकर किया जाता है।


logo