logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Rajaneetivijnan Paribhasha Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Rajaneetivijnan Paribhasha Kosh (English-Hindi)

Paliament
papal bull

Parliamentarian
1. संसदवादी 2. संसदज्ञ 1. वह व्यक्ति जो संसदीय शासन व्यवस्था में आस्था रखता हो तथा उसका समर्थक हो। 2. वह व्यक्ति जो संसदीय कार्य पद्धति, उसके नियम-विनियमों आदि की अच्छी आनकारी रखता हो तथा अन्य विमर्शी संस्थाओं की परंपराओं एवं प्रक्रियाओं से भी भलीभांति परिचित हो।

Parliamentary affairs
संसदीय कार्य संसद द्वारा किए जाने वाले कार्य तथा संसदीय प्रक्रिया अथवा कार्यविधि से संबंधित मामले।

Parliamentary control
संसदीय नियंत्रण सरकार के वित्त-विधान तथा प्रशासनिक विषयों पर संसद का नियंत्रण 1 उक्त नियंत्रणों को विभिन्न उपायों द्वारा साकार बनाया जाता है। यह उपाय संसदीय कार्यप्रणाली के भाग हैं। इनमें विधि निर्माण प्रक्रिया, प्रश्नोत्तर व्यवस्था, अनेक प्रकार के प्रस्ताव जैसे, कामरोको प्रस्ताव, अविश्वास प्रस्ताव, आदि उल्लेखनीय हैं। संसद की वित्तीय समितियाँ-लोक लेखा समिति तथा प्राक्कलन समिति विशेष रूप से सरकार के आय-व्यय पर नियंत्रण रखने में संसद की सहायक होती है।

Parliamentary correspondent
संसदीय संवाददाता विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के वे संवाददाता जो जो संसद की दिन-प्रतिदिन की कार्यवाहियों के विषय में, संबंधित पत्रों को जानकारी देने के लिए उनके प्रतिनिधि के रूप में संसद भवन में तैनात किए जाते हैं।

Parliamentary debate
संसदीय वादविवाद संसद के किसी सदन में किसी विधेयक अथवा प्रस्ताव (जैसे ध्यानाकर्षण या कामरोको प्रस्ताव) या किसी अन्य प्रश्न को लेकर सत्तारूढ़ दल के सदस्यों तथा विरोधी दल के सदस्यों के मध्य होने वाला विचार-विमर्श तथा वाद-विवाद।

Parliamentary government
संसदीय शासन, संसदीय सरकार शासन की वह पद्धति जिसमें कार्यपालिका (जिसे मंत्रिमंडल कहते हैं) के सदस्य (जिन्हें मंत्री कहते हैं) संसद के सदस्यों में से नियुक्त किए जाते हैं और जिनकी नियुक्ति प्रधान मंत्री के परामर्श पर राज्याध्यक्ष द्वारा की जाती है। ये मंत्री व्यक्तिगत तथा सामूहिक रूप से संसद के प्रति उत्तरदायी होते हैं। संसद में बहुमत न रहने पर उन्हें पद त्याग करना पड़ता है। इस पद्धति में वास्तविक सत्ता राज्याध्यक्ष के पास न होकर मंत्रियों के हाथों में होती है जिनमें प्रधान मंत्री प्रमुख होता है। इस प्रकार इस शासन पद्धति में निम्न मूल गुण पाए जाते हैं :- (1) राज्याध्यक्ष केवल नाममात्र का होता है तथा वास्तविक सत्ता प्रधान मंत्री के हाथों में होती है। (2) मंत्रिमंडल के सदस्य संसद के सदस्यों में से लिए जाते हैं। (3) मंत्रिपरिषद् व्यक्तिगत तथा सामूहिक रूप से संसद के प्रति उत्तरादायी होती है। (4) मंत्रिमंडल का कार्यकाल संसद के विश्वास पर निर्भर होने के कारण अनिश्चित होता है। (5) शासन का नेतृत्व प्रधान मंत्री करता है।

Parliamentary privileges
parliamentary correspondent

Parliamentary procedure
संसदीय कार्यविधि संसद के दोनों सदनों में से किसी भी सदन में की जाने वाली कार्यवाही यथा, विधि-निर्माण विधेयक पारित करना, संसदीय प्रश्नोत्तर, ध्यानाकर्षण प्रस्ताव, कामरोको प्रस्ताव आदि के लिए विहित प्रक्रिया।

Parochialism
संकीर्णतावाद, संकीर्णता, संकीर्णवृत्ति संकीर्ण होने की अवस्था अथवा गुण। मात्र अपने क्षेत्रीय हितों की चिंता करने तथा वृद्धि के बारे में सोचने की प्रवृत्ति। यह प्रवृत्ति अंतर्राष्ट्रीयता, सह-अस्तित्व तथा भाईचारे की भावना के विरुद्ध है। भारत में भाषावाद, क्षेत्रीयतावाद, स्थानीयतावाद, आदि इसी प्रवृत्ति के विविध रूप हैं।


logo