logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Rajaneetivijnan Paribhasha Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Rajaneetivijnan Paribhasha Kosh (English-Hindi)

Bolshevik Party
बोलशेविक दल, रूसी साम्यवादी दल सन् 1903 में रूस में सामाजिक लोकतंत्रात्मक दल (Social Democratic Party) में फूट पड़ जाने के उपरांत इस दल में विभाजन हो गया। बहुसंख्यक पक्ष, जो लैनिन के नेतृत्व में था बोलशेविक और अल्पसंख्यक पक्ष मैन्शैविक कहलाया। सन् 1917 की क्रांति में बोलशेविक दल सत्तारूढ़ हुआ और इसे सोवियत संघ का साम्यवादी दल कहा जाने लगा। इसके मुख्य सिद्धांत थे-कटटर मार्क्सवाद के प्रति अटूट श्रद्धा, केंद्रीकृत और सोपानबद्ध दल-व्यवस्था तथा क्रांतिकारी पद्धतियों में आस्था।

Bonapartism
बोनापार्टवाद 1. फ्रांस में, नैपोलियन प्रथम तथा नैपोलियन तृतीय द्वारा संचालित शासन-पद्धति जिसका प्रतीक `घोड़े की पीठ पर बैठा हुआ व्यक्ति` था वह व्यक्ति केन्द्रीकृत शासन की बागडोर अपने हाथों में लिए हुए था और सामान्य जन द्वारा अपनी नीतियों तथा कार्यों के अनुमोदन के लिए समय-समय पर, जनमत-संग्रहों का प्रबंध करता रहता था। 2. बोनापार्टवाद से तात्पर्य बोनापार्ट राजवंश के अंतर्गत समृद्धि, सौभाग्य, सम्पत्ति तथा ऐश्वर्य से लगाव या आसक्ति से भी होता है।

Bonheur common (= General welfare)
सार्वजनिक हित, सार्वजनिक कल्याण राज्य द्वारा समाज के सामान्य हितों की समान रूप से रक्षा। वर्तमान शती में अधिकांश राज्य सरकारें वर्गभेद, वर्णभेद तथा जातिभेद आदि को महत्व न देकर सभी लोगों की सामूहिक भलाई के कार्यों तथा योजनाओं को क्रियान्वित करती हैं ताकि राज्य की उपलब्धियों में वे समान रूप से भागीदार रहें।

Booty
लूट का माल किसी राज्य के सैनिकों द्वारा शत्रु-राज्य की भूमि पर से हस्तगत किया गया या अपहृत माल। दे. Prize भी।

Border skirmishes
सीमावर्ती झड़पें दो राज्यों के सैनिक बलों के मध्य उनकी सीमा पर हुई मुठभेड़ें जो आकस्मिक भी हो सकती हैं अथवा पूर्व योजना के अनुसार भी और जो तुरंत समाप्त हो सकती हैं या व्यापक संघर्ष का रूप भी धारण कर सकती हैं। इस प्रकार की घटनाएँ जम्मू-कश्मीर में वास्तविक नियंत्रण रेखा के आरपार भारत और पाकिस्तान के सैनिक बलों में बराबर होती रहती हैं।

Border state
सीमावर्ती राज्य, सरहदी राज्य किसी देश का वह प्रदेश जो किसी अंतर्राष्ट्रीय सीमा अथवा किसी दूसरे राज्य की सीमा से लगा हो।

Borough
बरो अमेरिका और ब्रिटेन में स्थानीय नगर प्रशासन की एक इकाई।

Boundary commission
सीमांकन आयोग, सीमांकन कमीशन दो या अधिक राज्यों की विभाजनकारी सीमाओं को विभिन्न स्थानों पर पारस्परिक सहमति, सहयोग और स्वीकृत साक्ष्य के आधार पर निश्चित या निर्धारित करने वाला आयोग जिसकी स्थापना संबद्ध राज्यों ने किसी संधि या समझौते द्वारा की हो।

Boundary line
सीमा रेखा दो राज्यों के भू-भागों को पृथक् करने वाली रेखा।

Boundary pillar
सीमा-स्तंभ, सरहदी खंभा दो राज्यों के भू-भागों को पृथक् करने वाली कृत्रिम अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं पर निश्चित दूरी पर स्थापित विशेष स्तंभ या खंभे जो अंतर्राष्ट्रीय विधि के अंतर्गत उनके क्षेत्राधिकार निश्चित करते हैं। दे. Boundary line भी।


logo