logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Rajaneetivijnan Paribhasha Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Rajaneetivijnan Paribhasha Kosh (English-Hindi)

Binding adjudication
बाध्यकारी अधिनिर्णय किसी राष्ट्रीय अथवा अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय, न्यायाधिकरण, आयोग या किसी अन्य न्यायिक संस्था द्वारा विवादास्पद मामलों में दिया गया वह निर्णय जिसका पालन करने के लिए संबद्ध पक्ष बाध्य होते हैं।

Biological warfare
जैविक युद्ध ऐसा युद्ध जिसमें मनुष्यों, पशुओं, पेड़-पौधों आदि के लिए घातक विषाणुओं का प्रयोग किया जाए जिससे रोग, महामारी तथा विषैले पदार्थ फैल जाएँ और मनुष्यों, जीव-जन्तुओं व वनस्पति को नष्ट कर दें।

Bipartisan foreign policy
द्विदलीय विदेश नीति राज्य के प्रमुख दो राजनीतिक दलों के सहयोग, सम्पर्क तथा सहमति से बनी विदेश नीति। इस प्रकार की विदेश नीति के उदाहरण संयुक्त राज्य अमेरिका एवं इंग्लैंड में समय- समय पर मिलते हैं।

Biparty system
द्विदल पद्धति लोकतंत्रात्मक व्यवस्था में दो दलों वाली पद्धति जिसके अंतर्गत मुख्य रूप से दो राजनीतिक दल हो सकते हैं परन्तु उनका प्रभाव नगण्य होता है। इंग्लैंड में 1945 के उपरांत से केवल दो दल राजनीति में प्रमुख हैं-एक अनुदार दल दूसरा श्रमिक दल। शासन पर कभी अनुदार दल और कभी श्रमिक दल का प्रभुत्व रहा है। एक तीसरा दल-उदार दल जो कभी प्रमुख दल था, ऊपर उठने का असफल प्रयास करता रहता है। संयुक्त राज्य अमेरिका में दो प्रमुख राजनीतिक दल रिपब्लिकन दल और डेमोक्रोटिक दल हैं।

Bipolarity
द्विधुवीयता अंतर्राष्ट्रीय राजनीति में विश्व के समस्त राज्यों का दो प्रतिस्पर्धात्मक गुटों में विभाजन। द्वितीय महायुद्ध के पश्चात् अनेक वर्षों तक एक गुट का नेतृत्व और मार्गदर्शन संयुक्त राज्य अमेरिका तथा दूसरे गुट का सोवियत संघ कर रहे थे। छठे दशक में चीन, सोवियत संबंधों में दरार पड़ जाने, डी गॉल के अधीन फ्रांस द्वारा स्वतंत्र विदेश नीति का पालन किए जाने और गुट निरपेक्ष आंदोलन के कारण द्विध्रुवीयता की स्थिति बहुध्रुवीयता में परिवर्तित होने लगी।

Black Africa
काला अफ्रीका प्रायः सहारा के दक्षिण का अफ्रीका महाद्वीप का वह क्षेत्र जहाँ के निवासियों की त्वचा मूलतः काले रंग की होती है। भौगोलिक दृष्टि से इस क्षेत्र के अंतर्गत परिगणित देश हैं - तंजानिया, कांगों, उगांडा, केन्या, अंगोला, जांबिया, मलावी, घाना, नाइजीरिया, नाइजर, चाद, इथोपिया, सोमाली इत्यादि।

Blackmail
भयादोहन किसी अधिकारी या राजनेता की किसी दुर्बलता का लाभ उठाते हुए उससे कोई अनुचित लाभ प्राप्त करने के लिए उसे भयभीत करना।

Blackout
तिमिरण, ब्लैक आउट युद्धकाल में सैनिक, औद्योगिक और अन्य महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों को शत्रु के हवाई हमलों से बचाने के लिए बिजली अथवा प्रकाश का बुझा दिया जाना जिससे अंधकार के कारण शत्रु पक्ष के बमवर्षक अपना लक्ष्य पूरा करने में असमर्थ रहें। लाक्षणिक अर्थ में, समाचारपत्रों, टी. वी., रेडियो आदि प्रचार माध्यमों से किसी महत्वपूर्ण समाचार, टिप्पणी का पूरी तरह लोप किया जाना।

Black Rod
ब्लैक रॉड ब्रिटेन में एक परंपरागत अधिकारी जो वहाँ के `हाउस ऑफ लाईस` का स्वागतकर्ता होता है। इसके अनेक महत्वपूर्ण कार्यों में से एक कार्य `हाउस ऑफ़ कामन्स` के सदस्यों और अध्यक्ष को विशेष अवसरों पर जोश का भाषण सुनने के लिए `हाउस ऑफ लाईस` में आमंत्रित करना है।

Black shirt
ब्लैक शर्ट, काली कुर्ती दल मुसोलिनी के अधिनायक तंत्र में इटली की फासिस्ट पार्टी का सदस्य।


logo