logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Urdu-Hindi Shabdkosh

Please click here to read PDF file Urdu-Hindi Shabdkosh

अंगुश्ते ज़िन्हार (انگشت زنہار)
फा वि- पराजित, वशीभूत, मग़्लूब।

अंगुश्ते नर (انگشت نر)
फा पुं.- अँगूठा, अंगुष्ठा।

अंगुश्तो (انگشتو)
फा पुं.- घी और शक्कर डालकर चूर की हुई रोटी, मलीदा, चूरमा।

अंगूर (انگور)
फा. पुं.- एक सुप्रसिद्ध फल, द्राक्षा; भरते हुए जख्म के लाल दाने।

अंगूरी (انگوری)
फा. वि.- अंगूर के रंग की (वस्तु); अंगूर से बनी हुई; अंगूर से संबंध रखनेवाली (वस्तु)। लाक्षणिक अर्थ में अंगूर-निर्मित (मदिरा ) भी।

अंगेख़्तः (انگیختہ)
फा. वि.- उठाया हुआ, उत्थापित; उभारा हुआ, उत्तेजित।

अंगेख़्तनी (انگیختنی)
फा. वि.- उठाने योग्य; उभारने योग्य।

अंगेज़ः (انگیزہ)
फा पुं.- कारण, सबब।

अंगेज़ (انگیز)
फा प्रत्य.- उठानेवाला, उभारनेवाला, जैसे 'दर्द-अंगेज़' दर्द उठाने अर्थात् उत्पन्न करनेवाला, पीडा-जनक।

अंगेज़िंदः (انگیزندہ)
फा वि.- उठानेवाला; उभारनेवाला; उत्तेजित करनेवाला।


logo