logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Urdu-Hindi Shabdkosh

Please click here to read PDF file Urdu-Hindi Shabdkosh

-

इंजाज़ (انجاز)
अ. पुं.- प्रतिज्ञा पूरी करना, प्रतिज्ञापूर्ति, वादा वफ़ा करना; किसी की ज़रूरत पूरी करना।

इंज़ाज (انضاج)
अ. पुं.- पकाना; फल को पाल आदि द्वारा पकाना; शरीर की दूषित धातुओं को दवाओं द्वारा पकारक इस क़ाबिल करना कि वे शरीर से निकाली जा सकें; दवाओं द्वारा गाढ़े माद्दे को पतला आैर पतले को गाढ़ा करना।

इंज़ाम (انظام)
अ. पुं.- सजाना, सँवारना, व्यवस्थित, करना क्रम से लगाना, विभूषित कनरा।

इंज़ार (انظار)
अ. पुं.- मोहलत देना, छुट्टी देना।

इंज़ार (انزار)
अ. पुं.- डराना, त्रास देना; डरना, ख़ौफ़ खाना।

इंज़ाल (انزال)
अ. पुं.- नीचे उतारना; स्त्री- प्रसंग अथवा स्वप्न में वीर्यपात होना।

इंजास (انجاس)
अ. पुं.- अपवित्र करना, गंदा करना।

इंजाह (انجاح)
अ. पुं.- इच्छा पूरी करना, हाजतबरारी करना; इच्छा पूरी होना।

इंजाहे मराम (انجاح مرام)
अ. पुं.- मनोकामना सिद्द होना, मनोरथपूर्ति, दिली मुराद बर आना।


logo