logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Urdu-Hindi Shabdkosh

Please click here to read PDF file Urdu-Hindi Shabdkosh

-

तंगः (تنگہ)
तु. पुं.- चालू सिक्का, वह मुद्रा जिसका लेन देन हो।

तंग (تنگ)
फा. वि.- संकीर्ण, संकुचित, कोताह; अल्प, न्यून, थोड़ा, कम; दरिद्र, कंगाल; दीन, दुखी, बेबस; आजिज़, परेशान; क्लेशग्रस्त, मुसीबत का मारा; दुष्कर, मुश्किल; अपर्याप्त, नाकाफ़ी, (पुं.) ज़ीन कसने का तस्मा।

तंगऐश (تنگ عیش)
फा. अ. वि.- दरिद्र, कंगाल; दुःखित, ख़स्ता हाल; जिसे जीवन दूभर हो।

तंगऐशी (تنگ عیشی)
फा. अ. स्त्री.- दरिद्रता, कंगाली; दुःख, दीनता, ख़स्तगी; जीवन दूभर होना।

तंगख़्याल (تنگ خیال)
फा. अ. वि.- अनुदार, संकीर्णचित्त, लघुचेता, तंग नज़र; धर्माध, मुतअस्सिब।

तंगख़्याली (تنگ خیالی)
अ. फा. स्त्री.- अनुदारता, तंग नज़री; धर्माधिता, तअस्सुब।

तंगचश्म (تنگ چشم)
फा. अ. वि.- कृपण, कंजूस; नीच प्रकृति, कमीना।

तंगचश्मी (تنگ چشمی)
फा. अ. स्त्री.- कृपणता, कंजूसी; प्रकृति की नीचता, कमीनापन।

तंगज़र्फ़ (تنگ ظرف)
फा. अ. वि.- छोटे बर्तनवाला, संकीर्ण पात्र; छोटे हृदयोवाला, अनुदार; नीच, कमीना।


logo