logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Urdu-Hindi Shabdkosh

Please click here to read PDF file Urdu-Hindi Shabdkosh

-

ए (اے)
फा. अव्य.- ऐ, आयि, बुलाने का संबोधन, 'ए'।

एआदः (اعادہ)
अ. पुं.- दोहराना, पुनरावृत्ति; लौटना, वापस आना।

एआदए शबाब (اعادۂ شباب)
अ. फा. पुं.- युवावस्था की पुनःवापसी, बूढ़े का जवान बनना।

एआनत (اعانت)
अ. स्त्री.- सहायता, मदद।

एज़द (ایزد)
फा. पुं.- ईश्वर, ख़ुदा।

एज़द परस्त (ایزد پرست)
फा. वि.- आस्तिक, ईश्वरवादी, ख़ुदा को माननेवाला।

एज़दी (ایزدی)
फा. वि.- ईश्वरीय, ईश्वर, का; ईश्वर सम्बन्धी।

एजाज़ (اعجاز)
अ. पुं.- चमत्कार, करामात;-`तेरे एजाज़ की है धूम ज़माने भर में-मैं जो बच जाऊँ तो समझूँ कि मसीहाई है।`

ए'जाज़े ईसवी (اعجازعیسوی)
अ. पुं.- मृतक प्राणियों को जीवित करने का चमत्कार।


logo