logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Urdu-Hindi Shabdkosh

Please click here to read PDF file Urdu-Hindi Shabdkosh

-

चंग (چنگ)
फा. पुं.- एक टेढ़े आकार का बाजा; मुट्ठी, पंजा; हर टेढ़ी वस्तु।

चंगनवाज़ (چنگ نواز)
फा. वि.- चंग बजानेवाला।

चंगनवाज़ी (چنگ نوازی)
फा. स्त्री.- चंग बजाने का काम या पेशा।

चंगलूक (چنگ لوک)
फा. वि.- जिसके हाथ-पाँव टेढ़े हों, लुंझा।

चंगाल (چنگال)
फा. पुं.- दे. 'चंगुल'।

चंगी (چنگی)
फा. वि.- चंग बजानेवाला।

चंगुल (چنگل)
फा. पुं.- मनुष्य का पंजा; पक्षी का पंजा; शेर आदि का पंजा।

चंगूक (چنگوک)
फा. वि.- दे. 'चंगलूक'।

चंगेज़ (چنگیز)
फा. वि.- दे. शुद्ध उ. 'चिंगेज़'।


logo