logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Urdu-Hindi Shabdkosh

Please click here to read PDF file Urdu-Hindi Shabdkosh

अंदल (عندل)
अ. वि.- बड़े डीलडौल का ऊँट; सर्व का लंबा पेड़।

अंदलीब (عندلیب)
अ. स्त्री.- एक प्रसिद्ध गानेवाली चिड़िया, बुलबुल, कल्विंकक, गोवत्सक।

अंदलुस (اندلس)
अ. पुं.- यूरोप का एक राष्ट्र, स्पेन।

अंदाइश (اندائش)
अ. स्त्री.- दीवार पर किया जानेवाला लेस, लेपन, कहगिल।

अंदाख़्तः (انداختہ)
फा. वि.- फेंका हुआ; डाला हुआ।

अंदाख़्तनी (انداختنی)
फा. वि.- फेंकने योग्य; डालने योग्य।

अंदाज़ः (اندازہ)
फा. पुं.- अनुमान, अनुमिति, तख़्मीना; अटकल, क़ियास; विचार, ख़याल; शक्ति, ताक़त; साहस, जुर्रत; नमूना, बानगी; चिह्न, निशान; निश्चय, इरादा।

अंदाज़ (انداز)
फा पुं.- अनुमान, अंदाज़; अटकल, क़ियास; शैली, पद्धति, तर्ज़; हावभाव, नाज़ो अंदाज़ा, (प्रत्य.) फेंकने वाला, जैसे 'तीर अंदाज़ ' 'तीर चलानेवाला।' `तीरंदाज़` भी प्रयुक्त, जैसे -- `तिर्छी नज़रों से न देखो आशिक़े दिल्गीर को, कैसे 'तीरंदाज़' हो, सीधा तो कर लो तीर को`।

अंदाज़न (اندازاً)
फा. वि.- अनुमानतः, अंदाज़े से; अटकल से, क़ियासन; लगभग, क़रीब-क़रीब।

अंदाम (اندام)
फा. पुं.- शरीर, देह, जिस्म।


logo