logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Braj Bhasha Soor-Kosh (Vol-X)

Please click here to read PDF file Braj Bhasha Soor-Kosh (Vol-X)

सृष्टि
रचकर या बनाकर तैयार करने की क्रिया या भाव।
संज्ञा
स्त्री.
(सं.)

सृष्टि
जन्म, उत्पत्ति।
संज्ञा
स्त्री.
(सं.)

सृष्टि
रचना, निर्माण।
संज्ञा
स्त्री.
(सं.)

सृष्टि
संसार, जगत।
संज्ञा
स्त्री.
(सं.)
उ.- मानौं आन सृष्टि करिबे कौं अंबृज नाभि जम्यौ - 1- 273।

सृष्टि
संसार या जगत के चर-अचर प्राणी।
संज्ञा
स्त्री.
(सं.)
उ.- इनतैं प्रगटी सृष्टि अपार- 3-8।

सृष्टि
प्रकृति, निसर्ग।
संज्ञा
स्त्री.
(सं.)

सृष्टिकर्ता, सृष्टिकर्त्ता
सृष्टि या संसार की रचना करनेवाला, ब्रह्मा।
संज्ञा
पुं.
(सं. सृष्टिकर्त्तृ)

सृष्टिकर्ता, सृष्टिकर्त्ता
ईश्वर।
संज्ञा
पुं.
(सं. सृष्टिकर्त्तृ)

सृष्टि-विज्ञान
वह शास्त्र जिसमें सृष्टि की उत्पत्ति, रचना, विकास आदि का विचार किया जाता है।
संज्ञा
पुं.
(सं.)

सेंक
सेंकने की क्रिया या भाव।
संज्ञा
स्त्री.
(हिं.) सेंकना)


logo