logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Palaeobotany Definitional Dictionary (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Palaeobotany Definitional Dictionary (English-Hindi)

Pachydermites
पैकीडर्माइटीज
परागाणु उप-प्रभाग पॉलीपोरिनी का एक वंश।

Pachypteris
पैकिप्टेरिस
संवहनी पादपों के जिम्नोस्पर्मोप्सिड़ा वर्ग के केटोनिएलीज़ गण का एक अनंतिम वंश। ट्राइएसिक युग के इन पर्णों के बाह्यात्वचीय लक्षण केटोनिएलीज़ के अक्ष-वंशों के जैसे ही हैं।

Pachytesta
पैकीटेस्टा
संवहनी पादपों के जिम्नोस्पर्मोप्सिड़ा वर्ग के टेरिडोस्पर्मेलीज़ गण का एक अनंतिम वंश। कार्बनी युग के इन बीजों का विशाल नुसेलस आधार पर ही कवच से जुड़ा रहता है।

Pagiophyllum
पैजियोफिलम
संवहनी पादपों के जिम्नोस्पर्मोप्सिड़ा वर्ग के कोनोफरेलीज़ गण का एक अनंतिम वंश। मीसोजोइक युग की ये पत्तियाँ अनुप्रस्थ काट में तिकोनी होती हैं।

Palaeancistrus
पेलिएनसिस्ट्रस
कार्बनी युग का एक कवक वंश, जो ज़ाइगॉप्टेरिस के काष्ठों में पाया गया है।

Palaeo---
पुरा--
(शब्द संयुतियों में) प्राचीन; विलुप्त जीवों से संबंधित।

Palaeobiochemistry
पुराजीवरसायन
भूवैज्ञानिक अतीत के जीवों की रासायनिक क्रियाओं का अध्ययन। शैलों तथा जीवाश्मों के कार्बनिक अणुओं के माध्यम से इन जैवरासायनिक क्रियाओं का पता लगाया जा सकता है।

Palaeobiology
पुराजैविकी, पुराजीवविज्ञान
प्राचीन जीवों का अध्ययन, विशेषतया वह पक्ष जो विकास तथा अन्य जीवन पहेलियों को समझने का प्रयास करता है।

Palaeobotany
पुरावनस्पतिविज्ञान
भूवैज्ञानिक अतीत के पादपों का अध्ययन। इसका सम्बन्ध भूविज्ञान तथा वनस्पति विज्ञान दोनों से है।

Palaeocene
पैलियोसीन
(1) 6.7 से 5.5 करोड़ वर्ष पूर्व बने शैल समूह जिनमें उच्चतर पादप पाए जाते हैं।


logo