logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Palaeobotany Definitional Dictionary (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Palaeobotany Definitional Dictionary (English-Hindi)

Costates
कॉस्टेटीज़
परागाणु प्रभाग प्लिकेटीज का उप प्रभाग जिसमें वे पराग सम्मिलित हैं जिनमें पर्शुका होती है।

Costati
कॉस्टेटी
परागाणु प्रभाग प्लिकेटीज का अधोप्रभाग जिसमें वे पगगाणु सम्मिलित हैं जिनमें पर्शुका होती है। उदा. एफेड्रौपिटीज।

Courvoisiella
कूर्वोयसिएला
एक हरित शैवाल वंश। डिवोनियन युगीन इन पादपों में थैलीनुमा थैलस होता है।

Craspedodromous
आकोरगामी
ऐसा पिच्छकी (शिराविन्यास) जिसमें द्वितीयक शिराएँ पत्ती के कोर तक जाती हों।

Crass-, crassi-
पृथु-
(शब्द संयुतियों में) मोटा।

Crassitude
पृथुता
बाह्यचोल (एक्साइन) का मोटापा।

Crataegites
क्रेटेगाइटीज़
संवहनी पादपों के ऐन्जियोस्पर्मोप्सिडा वर्ग के रोजेसी कुल का एक वंश। क्रिटेशस युग के ये पौधे आधुनिक वंश क्रेटेगस से समानता रखते हैं।

Crenate
कुंठदन्ती
(पत्ती का कोर) जिसमें दाँते गोल हों।

Crenaticaulis
क्रीनेटीकॉलिस
संवहनी पादपों के जोस्टेरोफिल्लोप्सिडा वर्ग का एक वंश। इन डिनोनियन युगीन पौधों में बीजाणुधानियाँ सवृन्त होती हैं।

Cretaceous
क्रिटेशस
1. मीसोजोइक शैलों का न्यूनतम प्रभाग। ये 6.5 से 14 करोड़ वर्ष पूर्व बने और इनमें पर्णांगों तथा शंकु वृक्षों का प्राधान्य रहा। आवृत्तबीजी पादपों का भी आविर्भाव इसी समय हो चुका था।


logo