logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Braj Bhasha Soor-Kosh (Vol-VI)

Please click here to read PDF file Braj Bhasha Soor-Kosh (Vol-VI)

निमेषण
पलक गिरना, आँख मुँदना।
संज्ञा
[सं.]

निमेषै
पलक झपकना भी, पलक गिरना तक।
उ.- अब इहिं बिरह अगर जो करी हम बिसरी नैन निमेषै - ३१९०।
संज्ञा
[सं.]

निमोना
चने या मटर के पिसे हुए हरे दानों को हल्दी-मसाले के साथ घी में भूनकर बनाया हुआ रसदार व्यंजन।
उ.- बहुत मिरच दैं किए निमोना। बेसन के दस-बीसक दोना - १०-३९६।
संज्ञा
[सं. नवान्न]

निमौनी
वह दिन जब पहली बार ईख काटी जाती है।
संज्ञा
[सं. नवान्न]

निम्न
नीचा।
वि.
[सं.]

निम्न
तुच्छ।
वि.
[सं.]

निम्नगा
नदी।
संज्ञा
[सं.]

निम्नगा
नीचे की ओर जाने या बहनेवाली।
वि.

निम्लोचनी
वरूण की नगरी का नाम।
संज्ञा
[सं.]

निम्नोक्त
नीचे कहा हुआ।
वि.
[सं.]


logo