बहु नग लगे जराव की अँगिया, भुला बहु्टनी बलय संग को।
बहुत
गिनती में अधिक, अनेक।
वि.
[सं. बहुतर]
बहुत
मात्रा में अधिक।
वि.
[सं. बहुतर]
बहुत
यथेष्ट, पर्याप्त।
वि.
[सं. बहुतर]
बहुत अच्छा - (१) ऐसा ही किया जायगा (स्वीकृति सूचक) (२) अच्छी बात है, समझ लेंगे (धमकाना)। बहुत करके - (१) प्रायः, बहुधा।(२) अधिक संभव तो यही है। बहुत-कुछ - (१) अधिकांश। (२) पर्याप्त, यथेष्ट। बहुत खूब - (१) बहुत बढ़िया (आश्चर्यसूचक)। (२) बहुत अच्छा (स्वीकृतिसूचक)। बहुत है - कुछ नहीं है (व्यंग्य)।
बहुत
अधिक, ज्यादा।
क्रि. वि.
(क) तुम प्रभू मोसौं बहुत करी-१-११६।
(ख) सूर रहे समुझाइ बहुत, पै कैकइ-हठ नहिं जाइ-९-३०१।