logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Pramanik Vrihad Bundeli Shabd Kosh : Sunar Ke Vyavasaay Sambandhi Shabd

खरी
तेज गली हुई धातु को कहते हैं।

खाप
पक्की मिट्टी की छाव।

खुलाई
कड़ार करने का एक औजार।

खूट
साँचे में बची हुई धातु इसे घेंट भी कहते हैं।

खौल
खराब, खोटी।

गजरा
हाथ का गहना।

गत्त
चाँदी, सोने का खोट, मिलवा धातु।

गरना
साँचे का मुँह।

गलगलिया
बैलों को पहनाने का पीतल का गहना।

गारन
गारन लगाना, मोम के ऊपर मुलायम मिट्टी चढ़ाने को गारन लगाना कहते हैं।


logo