logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Pramanik Vrihad Bundeli Shabd Kosh : Sunar Ke Vyavasaay Sambandhi Shabd

कुचयाना
कलई करने के लिये बर्तन या जेवर को कुची से साफ करना।

कुची
सुअर के बालों का बुरूश।

कुनई
कुड़री-बर्तन के नीचे की कुनई, पेंदी।

कुन्द
बर्तन खरोदने का औजार जो लकड़ी का होता है उस पर बर्तन जमा कर खराद लगाते हैं।

कुन्दा
पैजना अथवा अन्य गहनों में दो टुकड़े जोड़ने का साधन, किला करना, कुन्छा लगाना।

कुलयाना
खोदना।

कूटा
सुनारी भाषा में तांबे को कूट या कूटा कहते हैं।

खजूरा पैजना
पैजने की एक तर्ज जिसमें खजूर की टहनी के आकार की रेखायें होती हैं।

खराद
खरादना -कुन्द पर लगाकर बर्तन को साफ करना।

खरादना
झूरन, बर्तन का छोलन, जो खरादने से निकलता है।


logo