logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Pramanik Vrihad Bundeli Shabd Kosh : Sunar Ke Vyavasaay Sambandhi Shabd

पर छांटन
कलई करते समय जो हिस्सा साफ करने में गिर जाता है, उसे पर छांटन कहते हैं।

परटांटन
कलई साफ करने में कूची सए साफ करने कि क्रिया।

पांते
पैर की उंगलियों के पास पहनने का गहना।

पांव पोस
पैर की उंगलियों एवं पायल से जड़ा हुआ फूल दार पाँव में पहनने का गहना।

पायजेब
पैरों का गहना।

पिटार
बगल के हिस्से में कुची से साफ करने क्रिया।

पेंदी
तरी, नीचे का हिस्सा।

पेटो
पैंजना के भीतर का हिस्सा।

पैरिया
पांव में पहनने का गहना।

फुलरी
पीतल की दावात को मिलाने वाली फूलदार पत्ती।


logo