logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Pramanik Vrihad Bundeli Shabd Kosh : Sunar Ke Vyavasaay Sambandhi Shabd

मछरिया
पाँव की अंगुलियों में पहनने का गहना।

मजिया
तराजू के मध्य का धातु का गोल टुकड़ा।

मटका
तोड़ा की कड़ी टूटने पर जब तिरछी हो जाती हे तो उसे मटका कहते है।

मठार
किसी बर्तन में हथौड़ी से ठोकर मारकर चिन्ह बनाना।

मुठयाना
गहना मुठ्ठी में लेकर साफ करना।

मुडार
तोड़ा की कड़ी का वह मध्य भाग जो कुछ मोटा और ऊँचा होता है।

मुदाव
साँचे व धातु से भरी हुई धारियों को मिट्टी से जोड़ने की क्रिया।

मुरची
रांग और सीसा गला कर बनी हुई धातु को बारीक बनाकर कपड़े से छानते हैं उसे मुरची कहते हैं यह टांका लगाने के काम आती है।

मुहाल
गाड़ी की जुआरी व पालकी के डांटे के सिरे पर लाने के धातु के बने सांचे।

मेन
राल, तेल और मोम के मिश्रित पदार्थ को सुनार लोग मेन कहते हैं, यह हर प्रकार के गहनों के नमूने बनाने के काम आता है।


logo