logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Pramanik Vrihad Bundeli Shabd Kosh : Sunar Ke Vyavasaay Sambandhi Shabd

बौरा
हाथ में पहनने का गहना।

भभका
पीतल का बड़ा लैम्प।

भोगनी
डंडीदार दावात का एक हिस्सा जो दावात में लगता है।

मछरिया
पाँव की अंगुलियों में पहनने का गहना।

मजिया
तराजू के मध्य का धातु का गोल टुकड़ा।

मटका
तोड़ा की कड़ी टूटने पर जब तिरछी हो जाती हे तो उसे मटका कहते है।

मठार
किसी बर्तन में हथौड़ी से ठोकर मारकर चिन्ह बनाना।

मुठयाना
गहना मुठ्ठी में लेकर साफ करना।

मुडार
तोड़ा की कड़ी का वह मध्य भाग जो कुछ मोटा और ऊँचा होता है।

मुदाव
साँचे व धातु से भरी हुई धारियों को मिट्टी से जोड़ने की क्रिया।


logo