logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Philosophy (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Definitional Dictionary of Philosophy (English-Hindi)

Ratio Cognoscendi
ज्ञानसाघक हेतु वह वस्तु जिसके ज्ञान से किसी अन्य वस्तु का अस्तित्व जाना जाता है : ज्ञानसूचक हेतु जैसे धूम्र, जिसे देखकर अग्नि के होने का ज्ञान होता है।

Ratio Essendi
सत्तासाधक हेतु अस्तित्व का कारण, जैसे अग्नि जो धूम्र को उत्पन्न करती है।

Rationalism
तर्कबुद्धिवाद इंद्रियानुभववाद का विरोधी वह सिद्धांत कि ज्ञान का एकमात्र अथवा सर्वश्रेष्ठ साधन तर्कबुद्धि है और थोड़े से प्रागनुभविक या तर्कबुद्धिमूलक सिद्धांतों या संप्रत्ययों से निगमन द्वारा संपूर्ण तात्त्विक ज्ञान प्राप्त किया जा सकता है।

Rationalistic Intuitionism
बुद्धिवादी अंतःप्रज्ञावाद रिचर्ड प्राइस तथा अन्यों का वह मत कि सदसत् तथा शुभाशुभ के नैतिक प्रत्यय अंतःप्रज्ञामूलक हैं और तर्कबुद्धि इनका ज्ञान कराने वाली शक्ति है।

Rational Utilitarianism
बौद्धिक उपयोगितावाद सिजविक (Sidgwick) इत्यादि का नैतिक सिद्धांत जिसके अनुसार सुख परम शुभ है और तर्कबुद्धि शुभाशुभ, उचितानुचित के बोध का आधार है।

Ratio-Vitalism
बौद्धिक प्राणतत्त्ववाद समकालीन स्पेनी दार्शनिक ओर्टेगा (Ortega) का सिद्धांत जो प्राणतत्त्व को चरमतत्त्व मानता है और उसे स्वरूपतः बौद्धिक भी मानता है।

Real
सत्, वास्तविक काल्पनिक या संभव मात्र के विपरीत यथार्थ बाह्य जगत् में अस्तित्व रखने वाला।

Real Definition
वास्तविक परिभाषा वह परिभाषा जो जगत् में यथार्थ अस्तित्व रखने वाली किसी वस्तु के गुणार्थ को बताती है, जैसे यह परिभाषा कि 'मनुष्य' एक 'विचारशील प्राणी' है।

Real Essence
वास्तिविक सारतत्त्व जॉन लॉक के अनुसार, वस्तु की रचना का वह अज्ञेय अंश जो उसे अन्य वस्तुओं से भिन्न बनानेवाले गुणधर्मों का आधार होता है। भेद के लिए देखिए `nominal essence`।

Real Idealism
यथार्थ प्रत्ययवाद वह सिद्धांत जो ज्ञानमीमांसीय प्रत्ययवाद व तत्त्वमीमांसीय वस्तुवाद में विश्वास करता है। इस सिद्धांत के अनुसार ज्ञान का विषय आत्म-सापेक्ष होता है अर्थात् किसी आत्मा से पृथक् विषय-वस्तु की कल्पना नहीं की जा सकती। किंतु परमतत्त्व सदा आत्म-निरपेक्ष होता है। 'जार्ज बर्कवे' का दर्शन यथार्थ-प्रत्ययवाद का उत्तम उदाहरण है।


logo