logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Philosophy (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Definitional Dictionary of Philosophy (English-Hindi)

Occultism
गुह्यतंत्र, गुह्यविद्या गुप्त, रहस्यमय या प्रेत में विश्वास तथा उन्हें वश में करने के लिए मंत्र-तंत्र और अन्य गुह्य साधनों का प्रयोग।

Occupant
अधिवासी जॉनसन के अनुसार, वह द्रव्य जो स्थान घेरता है, अर्थात् सामान्य भाषा में भौतिक द्रव्य।

Occurrent
आपाती जॉनसन के अनुसार, दिक्काल में अस्तित्व रखने वाली वस्तुओं के दो वर्गों में से एक : वह जिसका थोड़ी देर बाद अस्तित्व नहीं रहता, जैसे बिजली की कौंध।

Omnipotence
सर्वशक्तिमत्ता ईश्वर के प्रमुख गुणों में से एक।

Omnipresence
सर्वव्यापकता ईश्वर के प्रमुख गुणों में से एक।

Omniscience
सर्वज्ञता ईश्वर के प्रमुख गुणों में से एक।

One-Many Problem
एक-अनेक की समस्या एकमेव परम् सत्ता तथा अनेकात्मक जगत के मध्य संबंध का सत्ताशास्त्रीय प्रश्न। यह दर्शनशास्त्र का मूल प्रश्न है।

One-One Relation
एकैक-संबंध वह संबंध जो एक वस्तु का केवल और केवल एक ही अन्य वस्तु से होता है।

Ontological Argument
सत्तामूलक युक्ति ईश्वर के अस्तित्व को प्रमाणित करने वाली पारम्परिक युक्तियों में से एक युक्ति जिसका प्रयोग मध्य युग में संत एन्सेल्म एवं आधुनिक युग में देकार्त ने किया था। इस युक्ति के अनुसार ईश्वर का प्रत्यय है, इस प्रत्यय के अनुसार पूर्व ईश्वर का अस्तित्व भी है। कांट ने इस तर्क का खंडन किया है। उनके अनुसार प्रत्यय से प्रत्यय की सत्ता सिद्ध होती है, इसके अनुरूप वस्तु की नहीं।

Ontological Idealism
सत्तामीमांसीय चिद्वाद मैक्टेगर्ट (Mc Taggart) का सिद्धांत जो सत्ता के विवेचन से आरंभ करके इस निष्कर्ष पर पहुँचता है कि वह आध्यात्मिक, चिद्रूप या प्रत्ययात्मक है।


logo