ए'- प्रतिज्ञप्ति
सर्वव्यापी निषेधक प्रतिज्ञप्ति (जैसे : ' कोई भी मनुष्य पूर्ण नहीं है') का प्रतीकात्मक नाम।
Equalitarianism
समतावाद
वह मत कि सभी मनुष्य राजनीतिक या सामाजिक दृष्टि से समान हैं।
Equanimity
समचित्तता
अनुकूल और प्रतिकूल हर प्रकार की परिस्थिति में मन के शांत बने रहने की अवस्था।
Equiparant Relation
सममित संबंध
देखिए `symmetrical relation`।
Equiprobabilism
समप्रसंभाव्यतावाद
वह सिद्धांत कि यदि एक नैतिक समस्या ऐसी है जिसका निश्चयात्मक समाधान असंभव हो, तो उसके हल के लिए समान रूप से युक्तियुक्त लगने वाली कार्य-प्रणालियों में से किसी का भी अनुसरण किया जा सकता है।
Equiveridic
समसत्य
प्रतीकात्मक तर्कशास्त्र में, दो प्रतिज्ञप्तिक सूत्र उस समय 'समसत्य' कहे जाते हैं जब चरों के स्थान पर प्रतिज्ञप्तियों को प्रतिस्थापित करने पर उन दोनों का सत्यता-मूल्य समान होता है।
Equivocal
अनेकार्थक
एक से अधिक अर्थ रखने वाला (शब्द या पद) जैसे 'हरि'।
Eristic
जल्प, विवाद कला
वाद-विवाद में विपक्षी को पराजित करने के लिए दूषित युक्तियों का प्रयोग करने की कला।
Erlebnis
स्वानुभूति
मन को होने वाला स्वयं अपनी ही क्रियाओं का अनुभव, जिसमें विषय-विषयी का तादात्म्य रहता है।
Erotema
प्रश्न रूप आधारिका
अरस्तू के तर्कशास्त्र में, प्रश्नात्मक रूप में कथित आधारवाक्य।