logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Urdu-Hindi Shabdkosh

Please click here to read PDF file Urdu-Hindi Shabdkosh

अजाबुल क़ब्र (عذاب القبر)
अ. पुं.- क़ब्र के भीतर का अज़ाब, जो मुसलमानाें के मतानुसार 'मुन्कर नकीर' दो फ़िरिश्तों द्वारा होता है।

अज़ाबुल हून (عذاب الہون)
अ. पुं.- तिरस्कृत और अपमानित करने की यातना।

अज़ाहीफ़ (ازاحیف)
अ. पुं.- अजूहाफ़' का बहु., जो 'ज़िहाफ़' का बहु. है, उर्दू छंदों के गणों के परिवर्तन।

अज़ाहीर (ازاھیر)
अ. पुं.- अज़्हार' का बहु., जो 'ज़हरः' 'ज़ुहरः' और 'ज़ुहः' का बहु. है, कलियाँ, बिन खिले फूल, शगूफ़े।

अजिज़ (عجز)
अ. स्त्री.- श्रेणी, नितंब, चूतड़ दे. 'अज़ुज', दोनों शुद्ध हैं।

अजिन्नः (اجنہ)
अ. पुं.- जनीन' का बहु., वे बच्चे जो माँ के पेट में हों, भ्रूणसमूह।

अजिफ़ (عجف)
अ. वि.- दुबला, लाग़र, कमज़ोर, कृशाकाय।

अज़िमः (ازمہ)
अ. पुं.- दुर्भिक्ष का कष्ट, क़ह्त की सख़्ती और तकलीफ़।

अज़िम्मः (ازمّہ)
अप. पुं.- ज़िमाम' का बहु., लगामें।

अजिल्लः (اجلہ)
अप. पुं.- जलील' का बहु., बड़े लोग, प्रतिष्ठित जन।


logo