logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Urdu-Hindi Shabdkosh

Please click here to read PDF file Urdu-Hindi Shabdkosh

लचक (لچک)
तु. पुं.- कामदार ओढ़नी या रूमाल।

लजन (لجن)
अ. पुं.- बहुत-से व्यक्तियों का पानी भरने के लिए कुएँ पर इकट्ठा होना; किसी काम के लिए बहुत-से मनुष्यों का जुटना।

लज़न (لژن)
फा. स्त्री.- कीचड़।

लजफ़ (لجف)
अ. पुं.- कुएँ के पास का गढ़ा जिसमें पशु पानी पीते हैं।

लज़म (لزم)
अ. पुं.- किसी वस्तु के लिए कीसी चीज़ का आवश्यक होना; किसी वस्तु का किसी व्यक्ति को अचंभे में डालना।

लज़ा (لظی)
अ. स्त्री.- नरक, दोज़ख; भड़कनेवाली अग्नि, अग्नि- ज्वाला।

लज़ाइज़ ( لذائذ)
अ. पुं.- लज्ज़त' का बहु., लज्ज़ातें, मज़े, स्वाद।

लज़ाइज़े दुनयावी (لذائذ دنیاوی)
अ. पुं.- संसार के स्वाद, सांसारिक सुख।

लज़ाइज़े नफ़्सानी (لذائؑذ نفسانی)
अ. पुं.- शरीरिक सुख, ऐंद्रिय स्वाद, भोग-विलास।

लज़ाइज़े रूहानी (لذائذ روحانی)
अ. पुं.- आत्मा को सुख देनेवाले स्वाद, जप-तप आदि से प्राप्त सुख, मानसिक सुख।


logo