logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Urdu-Hindi Shabdkosh

Please click here to read PDF file Urdu-Hindi Shabdkosh

रंगे परीदः (رنگ پریدہ)
फा. पुं.- उड़ा हुआ रंग, उतरा हुआ रंग, फीका रंग।

रंगे बहार (رنگ بہار)
फा. पुं.- वसंत ऋतु की छटा, हर तरफ़ फूलों की शोभा।

रंगे बादः (رنگ بادہ)
फा. पुं.- दे. 'रंगे शराब'।

रंगे मीना (رنگ مینا)
फा. पुं.- शराब के शीशे का सुंदर रंग जो शराब के कारण हो जाता है।

रंगे मै (رنگ مے)
फा. पुं.- दे. 'रंगे शराब'।

रंगे शिकस्तः (رنگ شکستہ)
फा. पुं.- हलका रंग, उतरा हुआ रंग, फीका रंग।

रंगे शीशः (رنگ شیشہ)
फा. पुं.- शराब की बोतल का रंग जो शराब के कारण हो जाता है।

रंगे हुस्न (رنگ حسن)
फा. अ. पुं.- हुस्न की शोभा और छटा।

रंगो बू (رنگ بو)
फा. पुं.- फूलों का रंग और उनकी सुगंध।

रंगोरौग़न (رنگ و روغن)
फा. पुं.- रूप और छटा, हुस्न और आबोताब; लकड़ी आदि का रंग और वारनिश।


logo