logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Urdu-Hindi Shabdkosh

Please click here to read PDF file Urdu-Hindi Shabdkosh

रंगीनिए लब (رنگینئی لب)
फा. स्त्री.- होंठों की लाली, होंठों का रस।

रंगीनिए लिबास (رنگینئی لباس)
फा. अ. स्त्री.- कपड़ों की रंगीनी और सुंदरता।

रंगीनिए शबाब (رنگینئی شباب)
फा. अ. स्त्री.- यौवन का सौंदर्य, यौवन का निखार, यौवन का जोश।

रंगीनिए शराब (رنگینئی شراب)
फा. अ. स्त्री.- शराब की रंगीनी; शराब का नशा; शराब की मस्ती।

रंगीनिए सहबा (رنگینئی صہبا)
फा. स्त्री.- दे. 'रंगीनिए शराब'।

रंगीनिए हया (رنگینئی حیا)
फा. अ. स्त्री.- लज्जा का सौंदर्य, प्रेमिका के मुँह छिपाने या आँखें नीची करने की छटा।

रंगीनिए हयात (رنگینئی حیات)
फा. अ. स्त्री.- जीवन का रूप और सौंदर्य या भोग-विलास के बीचमें गुज़रना।

रंगीनिए हुस्न (رنگینئی حسن)
फा. अ. स्त्री.- सुंदरता की विचित्रता और रंगीनी।

रंगीनी (رنگینی)
फा. वि.- रंगा हुआ होना; मस्ती, उन्माद; शोभा, छटा; ऐश, भोग-विलास।

रंगे गुल (رنگ گل)
फा. पुं.- फूल का रंग; गुलाब की लाली; फूल की ताज़गी और हरा-भरा पन; वसंत ऋतु की रंगीनी।


logo