logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Urdu-Hindi Shabdkosh

Please click here to read PDF file Urdu-Hindi Shabdkosh

नजाबत (نجابت)
अ. स्त्री.- कुलीनता, शराफ़त।

नज़ारः (نظارہ)
अ. पुं.- नज़्ज़ारः'।

नज़ार (نژار)
फा. वि.- क्षीण, दुर्बल, लाग़र, कमज़ोर।

नज़ारत (نضارت)
अ. स्त्री.- हराभरापन, ताज़गी।

नज़ारत (نظارت)
अ. स्त्री.- निरीक्षण, निगरानी; नाज़िर का पद; नाज़िर का दफ़्तर।

नजाशी (نجاشی)
अ. पुं.- हबश (एबीसीनिया) का नरेश, जिसने मुहम्मद साहब के ज़माने में मुसलमानों को अपने देश में पनाह दी थी।

नजासत (نجاست)
अ. स्त्री.- अपवित्रता, नापाकी, विष्ठा, ग़िलाज़त।

नजाह (نجاح)
अ. स्त्री.- बंधन-मुक्ति, छुटकारा; समृद्धि, ख़ुशहाली; इच्छापूर्ति, हाजत रवाई।

नजिस (نجس)
अ. वि.- अपवित्र, अशुद्ध, गंदा; मल-दूषित, ग़लीज़।

नजिसुलऐन (نجس العین)
अ. वि.- वह चीज़ जो सिर से पाँव तक नापाकहो, जिसका छूना भी वर्जित हो।


logo