logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Urdu-Hindi Shabdkosh

Please click here to read PDF file Urdu-Hindi Shabdkosh

नख़्ख़ास (نخاس)
अ. पुं.- वह बाज़ार जिसमें दासों की ख़रीद-फ़रोख़्त होती थी; घोड़ों और मवेशियों का बाज़ार।

नख़्चीर (نخچیر)
फा. पुं.- आखेट, शिकार; मारा हुआ शिकार, शिकार किया हुआ जानवर।

नख़्ल (نخل)
अ. पुं.- खजूर का पेड़; की पेड़, वृक्ष, द्रुम, विटप।

नख़्लबंद (نخل بند)
अ. फा. पुं.- माली, बाग़बान।

नख़्लबंदी (نخل بندی)
अ. फा. स्त्री.- पेड़ लगाना, बाग़ को सजाना।

नख़्लिस्तान (نخلستان)
अ. फा. पुं.- रेगिस्तानी इलाक़े में वह हरा-भरा टुकड़ा जहां खजूरों के दरख़्त हों।

नख़्ले ताबूत (نخل تابوت)
अ. पुं.- ईरान में शव को ले जाते समय उसे सजाते थे, यह सजावट नख़्ले ताबूत कहलाती थी।

नख़्ले तूर (نخل طور)
अ. पुं.- वह पेड़ जिस पर हज़रत मूसा को ईश्वर का प्रकाश दिखायी पड़ा था।

नख़्ले मर्यम (نخل مریم)
अ. पुं.- खजूर का वह सूखा पेड़ जिसेक नीचे हज़रत मर्यम प्रसव-कष्ट से दुःखित होकर बैठ गयी थीं और वह पेड़ हरा-भारा हो गया था।

नख़्ले मातम (نخل ماتم)
अ. फा. पुं.- दे. 'नख्ले ताबूत'।


logo