logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Urdu-Hindi Shabdkosh

Please click here to read PDF file Urdu-Hindi Shabdkosh

जंगपसंदी (جنگ پسندی)
फा. स्त्री.- युद्ध और रक़्तपात को पसंद करना।

जंगबाज़ (جنگ باز)
फा. वि.- जो हर समय लड़ाई की ही बात सोचता रहता हो, जिसे हर समस्या का हल युद्ध में दीख पड़ता हो।

जंगबाज़ी (جنگ بازی)
फा. स्त्री.- हर समय लड़ाई की ही बात सोचना, हर समस्या को लड़ाई द्वारा ही हल करने की कोशिश करना।

जंगल (جنگل)
फा. पुं.- वन, विपिन, कानन, सह्रा; चटयल मैदान, बियाबान।

जंगली (جنگلی)
फा. वि.- जंगल का निवासी; असभ्य, अशिष्ट, वहशी; जंगल में मिलनेवाली वस्तु।

जंगली यकपा (جنگلی یک پا)
फा. पुं.- एक जानवर जो मनुष्य की आकृति का होता है , केवल एक पाँव रखता है और बोल नहीं सकता; घामड़ व्यक्ति, हवन्नक़।

ज़ंगार (زنگار)
फा. पुं.- मंडूर, ज़ंग; ज़ंग से बनी हुई एक औषध।

ज़ंगारी (زنگاری)
फा. वि.- जिसमें ज़ंगार पंड़ा हो; ज़ंगार डालकर बनायी हुई औषधि; ज़ंगार के रंग का।

जंगाह (جنگاہ)
फा. स्त्री.- जंगगाह' का लघु., युद्ध-भूमि , रणांगण, मैदाने जंग।

जंगी (جنگی)
फा. वि.- लड़ाई से सम्बन्ध रखनेवाला; लड़ाई में काम आनेवाला।


logo