logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Urdu-Hindi Shabdkosh

Please click here to read PDF file Urdu-Hindi Shabdkosh

जज़्ब (جذب)
अ. पुं.- आकर्षण, कशिश; ब्रह्मलीनता, नेस्ती (वि.) आत्मसात्, एक में समाया हुआ।

जज़्बएइश्क़ (جذبۂ عشق)
अ. पुं.- प्रेमाकर्षण, मुहब्बत की कशिश।

जज़बएकामिल (جذبۂ کامل)
अ. पुं.- पूर्णाकर्षण, पूरी कशिश; प्रेमाकर्षण, इश्क़ की कशिश, --`रफ़्ता-रफ़्ता जज़्बेकामिल ने दिखाया यह असर, पहले जो मुझ में थी उल्फ़त अब वो उनके दिल में है।`

जज़्बएदिल (جذبۂ دل)
अ. फा. पुं.- दिल की कशिश, हृदाकर्षण।

जज़्बात (جذبات)
अ. पुं.- भावनाएँ, जज़्बे; खयालात, विचार।

जज़्बाती (جذباتی)
अ. वि.- भावनाओं की रौ में बह जानेवाला, भावुक।

जज़्बातीयत (جذباتیت)
अ. स्त्री.- भावुकता, भावनाओं का वेग।

जज़्बी (جذبی)
अ. वि.- जज़्ब से सम्बन्ध रखनेवाला।

जज़्बेदिल (جذب دل)
अ. फा. पु.- दिल की कशिश, प्रेम का आकर्षण।

जज़्बोकशिश (جذب و کشش)
अ. फा. स्त्री.- जज़्बः और कशिश।


logo