logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Urdu-Hindi Shabdkosh

Please click here to read PDF file Urdu-Hindi Shabdkosh

ज़क (زک)
फा. स्त्री.- हानि, अनिष्ट, नुक़्सान; पराजय, हार, शिक्सत; लज्जा, शर्म; अपमान, तिरस्कार, ज़िल्लत।

ज़क़न (زقن)
अ. स्त्री.- चिबुक, ठुड्डी।

ज़कर (ذکر)
अ. पुं.- शिश्न, मेहन, लिंग; नर, पुरूष प्राणी।

ज़करीया (زکریا)
अ. पुं.- एक पैग़ंबर जो आरे से चीरे गये थे।

ज़का (زکا)
अ. स्त्री.- बढ़ना, विकास; फलना-फूलना; अधिक होना; सुखचैन करना।

ज़का (ذکا)
अ. स्त्री.- बुद्धि, मति, समझ, अक़्ल; विवेक, तमीज़।

ज़कात (زکات-زکواۃ)
अ. स्त्री.- इस्लाम धर्म के अनुसार अढ़ाई प्रतिशत का दान जो उन लोगों को देना पड़ता है जो मालदार हों और उन लोगों को दिया जाता है जो अपाहिज या असहाय और साधनहीन हों।

ज़काब (زکاب)
अ. स्त्री.- लिखने की सियाही, मसि, मसिजल, रोशनाई।

ज़कावत (ذکاوت)
अ. स्त्री.- बुद्धिमत्ता, मनीषा, अक़्लमंदी; प्रतिभा, तेज़फ़हमी।

ज़कावत (زکاوت)
अ. स्त्री.- वृद्धि, विकास; तीव्रता, तेज़ी तीक्ष्णता।


logo