logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Urdu-Hindi Shabdkosh

Please click here to read PDF file Urdu-Hindi Shabdkosh

इंतिफ़ाख़ (انتفاخ)
अ. पुं.- पेट फूलना, अफार होना; किसी चीज़ में हवा भरना, आनाह, आध्मान।

इंतिफ़ाश (انتفاش)
अ. पुं.- मवेशियों को रात में चरागाह में छोड़ देना बिना रखवाले के।

इंतिबाअ (انطباع)
अ. पुं.- छपना, मुद्रिता होना; कोई चित्र या लेख दूसरी चीज़ पर ज्यों का त्यों उतरना, यथावत्, अवतरण, यथानुरूप चित्रण।

इंतिबाक़ (انطباق)
अ. पुं.- एक दूसरे में मिलना, जुड़ना; घटित होना, मुताबिक़ होना।

इंतिबाश (انتباش)
अ. पुं.- नंगा करना, कपड़े उतारना; क़ब्र में से मुर्दे का कफ़न उतार लेना, कफ़न चुराना।

इंतिबाह (انتباہ)
अ. पु.- चेतावनी देना, तंबीह करना; चेतावनी, तंबीह।

इंतिमा (انتما)
अ. पुं.- किसी से सम्बन्धित होना; विकसित होना, (प्रत्य.) अधिक या विकसित करनेवाला जैसे 'सआदत इंतिमा' सआदत बढ़ानेवाला, 'लुत्फ़-इंतिमा' आनन्दवर्धक।

इंतिमास (انطماس)
अ. पुं.- लुप्त हाेना,गायब हाेना।

इंतियाअ (انتیاع)
अ. पुं.- समस्या का हल होना; बहना, प्रवाहित होना।

इंतिलाक़ (انطلاق)
अ. पुं.- जाना, गमन करना।


logo