चित्त मोरी, पट्ट मोरी, पट्ट मोरी, अंटा पै लड़ाई, बड़ी कौड़ी, सूत रेशम का लच्छा, एक प्रकार का खेल, उदाहरण- चित्त मोरी वह मोरी अंटा, अंटा में धरे सुरक्षित है, अंटा- ऐसा कौड़ा जो चित्त में हो न पट्ट में, अंटा खोलना, बांधना, फंदा, अंटा बीद गओ।
अंटाचित
क्रि. वि.
पीठ के बल पड़ा या लेटा हुआ, पूरी तरह से हारा हुआ, पराजित, स्तब्ध, स्तंभित, नशै आदि के कारण अचेत या बेसुध पड़ा हुआ, जो शक्ति आदि से रहित योग्य न रह गया हो।
अंटाचित
मुहा.
अंटाचित होना- सन्न हो जाना, अवाक् होना।
अंटिया
सं. स्त्री.
सूत की लच्छी।
अंटियाना
क्रि.
अंटी में रखना या लेना, छिपाना, गायब करना, गठियाना।
अंटी
सं. स्त्री.
धोती की कमर की लपेटन, गाँठ, धोती के फेंटा की दुपट, खेलने की छोटी गोली, रस्सी की ऐसी लपेट की वह आधार वस्तु पर से खिसके नहीं।
अंटीबाज
वि.
छल, धूर्तता से दुसरों का धन उड़ा लेने वाला।
अंटौतल
सं. पु.
बैल की आँखो पर लगाया जाने वाला ढक्कन या बांधी जाने वाली पट्टी।