logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Pramanik Vrihad Bundeli Shabd Kosh : Dainik Jeevan Mein Upayogi Shabd

टकनारी
(टकनहारी) चक्की को टांकने का काम करने वाली स्त्री जो प्रायः लोहारिन होती है।

टुटी
दली हुई दाल को छानने के पश्चात बचे हुए दाल के बारीक कन।

डंडा
चक्की घुमाने का डंडा जो ऊपर के पाट में उसके एक किनारे पर छेद में ठुका रहता है।

तरौंटा
चक्की के नीचे का पाट।

दन्नो
बारीक दला हुआ अनाज, गेहूँ जौ ज्वार आदि का दानेदार आटा।

दरबो
जांत से दलकर दाल बनाने की क्रिया, दलना, दरदरो चून-मोटा पिसा हुआ आटा।

दाल
नमक का पानी औऱ घी का मोवा देकर दबाकर रखने के बाद मूसल से कूट कर छिलका निकाली गई मूंग या उर्द की दाल इसे मोवा दाल भी कहते है।

नुकांवनो
साफ करने के लिये अलग निकालकर रक्खा गया अनाज।

नुकाबो
अनाज साफ करना, अनाज में से कूड़ा करकट बीनना।

परोखा
अनाज को फटकने और फिर फटकन को साफ करके के पश्चात् बचा हुआ कूड़ा करकट जिसमें अनाज के कुछ बारीक दाने फिर भी मिले रहते हैं।


logo