logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Pramanik Vrihad Bundeli Shabd Kosh : Dainik Jeevan Mein Upayogi Shabd

परोखा
अनाज को फटकने और फिर फटकन को साफ करके के पश्चात् बचा हुआ कूड़ा करकट जिसमें अनाज के कुछ बारीक दाने फिर भी मिले रहते हैं।

परोरना
अनाज को फटकने के पश्चात् बचे हुये कूड़ा करकट से अनाज के दानों को अलग करना।

पाट
चक्की के ऊपर और नीचे के पत्थर जिनके बीच के पत्थर जिनमें बीच में आटा पिसता है ये टांको से टके हुये होते हैं, नीचे के पाट में एक छेद होता है जिससे वह गरंड में कील पर जमा रहता है। ऊपर के पाट में अपेक्षाकृत बड़ा छेद होता है जिसमें मानी लगती है, इसके अतिरिक्त ऊपर की ओर इसके एक सिरे पर एक गड्ढा होता है जिसमें चक्की घुमाने का डंडा ठोका जाता है।

पिसनारी
आटा पीसने वाली, मजदूरन, पिसनहारी।

पिसाई
आटा पीसने की मजदूरी।


logo