logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Pramanik Vrihad Bundeli Shabd Kosh : Dainik Jeevan Mein Upayogi Shabd

चोय
भीगी दाल के धोकर अलग किये गये छिलके।

चोवा दाल
छिलका लगी दाल।

छजना, छाज
अनाज के कूड़े कचरे को साफ करने के लिये आवश्यकतानुसार छोटे बड़े छेदों वाला लोहे का उपकरण यह साधारणतः लोहे की जाली अथवा छेद की हुई लोहे की पतली चादर से बनता है जिसमें लकड़ी का चौखटा लगा रहता है, अनाज साफ करने का बांस का बना सूप।

छजनिया
दाल छानने का छोटा छाज।

छनन
अनाज को छानने से बचा हुआ कूड़ा करकट जिसमें अनाज कम बारीक दाने मिले हों।

जतरिया
दाल दलने की छोटी चक्की जिसे एक स्थान से दूसरे स्थान पर आसानी से उठाकर रक्खा जा सकता है।

जांत या जांतौ
आटा पीसने की एक विशेष प्रकार की चक्की जिसका ऊपर का पाट मिट्टी थोप कर भारी बना दिया जाता है।

जेरी
जांते की मानी से मिला हुआ डंडा जिसके सहारे ऊपर का पाट घूमता है।

झोंक
दे. कौर।

टक
चक्की के पाट पर बने हुये खुरदरे निशान जो लोहे की नोकदार टांको से बनाये जाते हैं और जिनसे आटा आसानी से पिसता है।


logo