logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Environmental Science (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Sympatry
समस्थानिकता दो या दो से अधिक प्रजातियां बहुत पास - पास रहे जिसके कारण उनमें प्रजनन संभव हो।

Symphagia
सह भोजन - समुच्‍चय द्‍वितीयक सहसंघ जो पर्याप्‍त भोजन आपूर्ति के लिए होता है।

Synecology
संपारिस्थितिकी पादप और जंतुओं के समुदायों और उनके वातावरणीय संबंधों का अध्ययन।

Synergism
योगवाहिता दो एकांकों के मध्य ऐसी अंत:क्रिया जो उनके दोनों के अलग - अलग प्रभाव के योग से अधिक होती है।

Synergistic effect
योगवाही प्रभाव एक संसाधन की उपलब्धता में परिवर्तन के प्रभाव से जीव की अन्य संसाधन के प्रति अनुक्रिया।

Synoptic measurement
सिनॉप्‍टिक माप बृहत् क्षेत्र में एक ही समय पर लिए गए अनेक माप।

Synthetic environment
संश्‍लिष्‍ट पर्यावरण ऐसा कृत्रिम वातावरण जिसमें उसके घटकों की एक निश्‍चित मात्रा होती है।

Synthetic manure
संश्‍लेषित खाद कार्बनिक पदार्थ जैसे पत्‍ती, घास, इत्यादि जिसमें खनिज उर्वरक और चूना अपघटन के लिए मिलाते है।

Syntropia
सहअनुवर्तिता किसी दिए गए पर्यावरणी कारकों के कारण जीवों का एक समूह में एकत्र हो जाना।

Synusium
समवास संस्तर एक ही जीव रूप की प्रजातियों का प्राकृतिक समुदाय जिनकी समान पारिस्थितिकी आवश्यकताएं होती है।


logo