सांस्कृतिक दृश्यभूमि
किसी भू - क्षेत्र पर मानव द्वारा निर्मित आवास - प्रदेश।
Culvert
पुलिया
अपशिष्ट जल की ढकी हुई (संवृत) एक अपवाहिका।
Cumulative exposure
संचयी उद्भासन
किसी समयावधि के मध्य किसी प्रदूषक अथवा अन्य कारक के प्रभाव क्षेत्र में जीव का समग्र उद्भासन।
Cumulative run off
संचयी वाह
किसी विशिष्ट समयावधि के दौरान क्षेत्र विशेष में वाह की कुल मात्रा।
Cumulose soil
अवशिष्टचय मृदा
ऐसी अवसादी मृदा जो प्रमुख रूप से सरोवरों, तालाबों, दलदलों और उनके आसपास पौधों के आंशिक रूप से सड़े - गले अंशों से बनी होती है। जैसे बंगाल के कुछ भागों में।
Cybernetics
साइबरनेटिक्स
विज्ञान की वह शाखा जिसका संबंध संप्रेषण तंत्रों और सिस्टम नियंत्रणों में होता है। पारिस्थितिकी और जीवविज्ञान में, समस्थापन में पुनर्भरण नियंत्रणों के अध्ययन को साइबरनेटिक्स कहते हैं।
Cyclic succession
चक्रीय अनुक्रम
आवर्ती, लयात्मक विक्षोभों द्वारा उत्पन्न अनुक्रम जिसमें अस्थायी क्रमावस्थाओं का क्रम फिर दोबारा प्रकट हो जाता है , तथा चरमोत्कर्ष या स्थायी पादप समुदाय का विकास नहीं हो पाता।
Cycling rate
चक्रण दर
पदार्थों की वह मात्रा जो एक निश्चित समय सीमा में एक पर्यावरणीय संचय से दूसरे संचय में स्थानांतरित होती है।
Cyclone
चक्रवात
हवाओं के केन्द्रीय भाग में बने निम्न दबाव वाले क्षेत्र की ओर तीव्र घूर्णन।
Cyclone collector
उपकेंद्री संग्रहित्र
गुरुत्वाकर्षण द्वारा नि:सादन पर आधारित वह उपकरण जो औद्योगिक इकाइयों द्वारा वायु में उत्सर्जित प्रदूषण कणों को अलग करता हैं।