logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Pramanik Vrihad Bundeli Shabd Kosh : Doodh-Dahi Sambandhi Shabd

फूल
मथानी के डंडो में नीचे लगा हुआ फूल के आकार का हिस्सा जिसमें मठा बिलायो जाता है।

फूलजावो
अधिक सरदी के कारण दही कभी-कभी कड़ा पड़ जाता है और मक्खन देर से निकलता है, इसे दही का फूल जाना कहते हैं दही के फूल जाने पर गरम पानी डाल कर ठीक करते हैं।

फेन
दूध दुहते समय उसके ऊपर एकत्र हो जाने वाला महीन बुलबुलों का गठा समूह, दे. झाग।

बजबजावो
कई दिन के जमे हुए दही में सड़न की स्थिति पैदा होकर बुलबूले पैदा हो जाना और सख्त होकर उसका फूल उठना।

बाखरा दूध
बाखरी भैंस का दूध।

बिडरवो
दे. घुरवो।

मथानी
दूध या दही बिलौने और मक्खन निकालने का लकड़ी का डंठा जिसके एक सिरे पर फूल, एक सिरे डंडा होता है।

मैअर
घी में मिला हुआ मही का अंश जो घी के पकाने पर नीचे रह जाता है।

रई
दे. मथानी।

रबड़ी
पकाकर गाढ़ा किया गया दूध जो पककर एक तिहाई रह गया हो और जो मिश्री या शक्कर मिला कर मीठा कर लिया जाये।


logo