logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Pramanik Vrihad Bundeli Shabd Kosh : Doodh-Dahi Sambandhi Shabd

अछयावो
मठे को थिराकर ऊपर का पानी का अतिरिक्त अंश अलग करना।

आंवो
दही विलोना या भाना।

उफान
दूध को पकाते समय उबलकर ऊपर उठना।

कच्चो जाउन
दूध को जमाने के लिए कम मात्रा में अथवा खराब दिया गया जाउन जिससे दूध न जमे, जाउन देने पर जब दूध नहीं जमता तब कहते हैं जाउन कच्चा लगा।

कड़ेनियां
वह रस्सी जिसमें मथानी चलाते हें।

कुनई
रस्सी या मूँज की बनी कुंड़री जिस पर मठा भाने की मटकी रखी जाती है।

खोआ
पकाकर गाढ़ा और लुबदी किया गया दूध जिससे पेड़ा, कलाकंद, बर्फी आदि मिठाइयाँ बनती हैं।

गॅाजौ
मथानी की सीधी लंबी लकड़ी जिसमें फूल कसा रहता है, दे. मथानी।

घियाँड़ीं
घी रखने की हंडियां।

घुरबो
अधिक गर्मी अथवा अधिक देर तक बिलोले रहने से मक्खन का मठा में घुल जाना, इस दशा में ठंडे पानी के छींटे देकर मक्खन को उठाते हैं। इसे बिडर जाना भी कहते है।


logo