अनाज को फटकने के पश्चात् बचे हुये कूड़ा करकट से अनाज के दानों को अलग करना।
पाट
चक्की के ऊपर और नीचे के पत्थर जिनके बीच के पत्थर जिनमें बीच में आटा पिसता है ये टांको से टके हुये होते हैं, नीचे के पाट में एक छेद होता है जिससे वह गरंड में कील पर जमा रहता है। ऊपर के पाट में अपेक्षाकृत बड़ा छेद होता है जिसमें मानी लगती है, इसके अतिरिक्त ऊपर की ओर इसके एक सिरे पर एक गड्ढा होता है जिसमें चक्की घुमाने का डंडा ठोका जाता है।
पिसनारी
आटा पीसने वाली, मजदूरन, पिसनहारी।
पिसाई
आटा पीसने की मजदूरी।
फर्राडन
बिना गड़ार की चक्की जो जमीन में जमाई जाती है, इसका नीचे का पाट प्रायः मिट्टी का होता है, यह प्रायः कोदो, धान समां आदि की भूसी दूर करने के काम आती है।